पीथमपुर: आयशर चौराहे पर तेज रफ्तार कार सांड को टक्कर मारकर पलटी, हादसे में तीन लोग घायल
Pithampur, Dhar | Feb 21, 2026 पीथमपुर में सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के अंतगर्त आयशर चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे सांड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से सांड उछलकर दूर जा गिरा। कार भी टक्कर के बाद तीन बार पलटी खाई।