कोंडागांव: ग्राम चारभाटा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाटा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पशुपालकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में सात विभिन्न वर्गों उन्नत नस्ल मादा वत्स, दुधारू गाय, सांड, बैल, भैंस, बकरी, सुकर, मुर्गी एवं घोड़े की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।