पूर्णिया पूर्व: प्रियंकर गांव में एक घर में लगी आग, झुलसे एक वृद्ध को जीएमसीएच में कराया गया भर्ती
प्रियंकर के एक घर में आग लग गई। 12 खस्सी, 3 बकरी और घर का सारा सामान एवं वृद्धा पेंशन का जमा ₹6000 जलकर राख हुआ। वृद्ध कृति आनंद मंडल अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे तभी आग की चपेट में आने से झुलस गए। वहीं परिजनों की मदद से इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया।