सुल्तानगंज: सुल्तानगंज में सड़क हादसा: खड़ी बोलेरो पिकअप में हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, कोई हताहत नहीं
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर तराईटा नारायणपुर के समीप ओवरब्रिज के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। सब्जी लदी एक बोलेरो पिकअप का पिछला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। इसके बाद चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर खोलकर स्टेपनी लगा रहा था। इसी दौरान मुंगेर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक मिनी ट्रक हाइवा ने खड़ी बोलेरो पिकअप में जोर