धनौरा: गजरौला चौपला पर ट्रक की टक्कर से यातायात पुलिस चौकी टूटी, बड़ा हादसा टला
गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के चौपला पर स्थित यातायात चौकी में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से यातायात चौकी टूट गई, गनीमत रही की चौकी पर कोई नहीं था वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। यह घटना गुरुवार तड़के लगभग 4:30 की बताई जा रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने यातायात चौकी में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से यातायात चौकी टूट गई।