धनौरा: गजरौला हाईवे पर हवेली के पास तेज रफ्तार कार चालक ने रोड किनारे खड़ी कारों में मारी जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला
गजरौला नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात 12:50 पर तेज रफ्तार कार ने हवेली रेस्टोरेंट के पास खड़ी अन्य कारों में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई, गनीमत रही की कार में कोई बैठा नहीं था वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, तब तक कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो चुका था।