धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से गिरे यात्री की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन में बैठा यात्री गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्री को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे यहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रामू पुत्र जगदीश निवासी कानपुर ट्रेन में बैठकर मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहा था। बुधवार सुबह 7:30 पर वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।