धनौरा: मंडी धनौरा के गांव पत्थरकुटी के पास सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को बाइक सवार युवकों ने रौंदा, हुई मौत
बुधवार शाम 7:30 मंडी धनौरा में 65 वर्षीय विरमो देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम सिंह क्षेत्र के ग्राम पथरकुटी में अपने भाई शौसिंह के यहां आई हुई थीं। बिजनौर स्टेट हाईवे पर सड़क पार करने के लिए वह यहां किनारे खड़ी हुई थी। इस दौरान चांदपुर की दिशा से आए तेज रफ्तार बाइक सवार दो किशोर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी।