जमुई: आमीन गांव में ससुराल वालों ने बहु को लोहे की रड से मारकर किया घायल, सनकी पति ने ग्रामीणों के बीच दिया तलाक
Jamui, Jamui | Jul 25, 2026 आमीन गांव में दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने लोहे की रड से मारकर बहु को घायल कर दिया। इतना ही नहीं सनकी पति मो. इमरान ने ग्रामीणों के के बीच पत्नी गुलजेब खातून को तलाक दे दिया। परिजन द्वारा गुलजेब खातून का सदर अस्पताल में इलाज के बाद टाउन थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर 2:00 बजे दी गई है।