मल्हारगंज: इंदौर: एमवाय अस्पताल में एमटीए का प्रदर्शन, पेन डाउन हड़ताल, 4 पदाधिकारियों का वेतन रोका गया
इंदौर में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा आज एमवाय अस्पताल में प्रदर्शन किया गया,बड़ी संख्या में कर्मचारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर इकठ्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की,इस दौरान सभी ने दो घंटे तक काम भी बंद रखा,इन कर्मचारियों का कहना था की एमटीए अध्यक्ष डॉ.राहुल रोकड़े सहित तीन अन्य डाक्टरों को बिना किसी आदेश और सूचना के विगत दो माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया