स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक डॉक्टर के लंबे समय से एक ही जिले में बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2012 से जिले में तैनात डॉक्टर वर्तमान में ACMO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान समय-समय पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने की चर्चा है, बावजूद इसके महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लगातार मिलने का दावा किया जा रहा है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि कोरोना काल के दौरान उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां और नोडल प्रभार सौंपे गए थे। वहीं, जिले के कुछ निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, अस्पताल और कथित झोलाछापों से संपर्क होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
यह भी चर्चा है कि लंबे कार्यकाल के दौरान जिले में कई CMO बदले, लेकिन संबंधित डॉक्टर का प्रभाव बरकरार रहा। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
सूत्रों का दावा है कि मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। NHP भारत इन आरोपों की दस्तावेजी पुष्टि और संबंधित पक्ष का जवाब मिलने के बाद ही आगे की जानकारी प्रकाशित करेगा।
.
.
.
.
#HealthDepartment #ACMO #HealthNews #UPNews #ExclusiveNews #Investigation #HealthDepartmentNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 11, 2026