बिसौली: बिसौली नगर के आंवला रोड पर नकटा बाग के पास बाइक सवार दंपति से लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बिसौली नगर में आंवला रोड पर नकटा बाग के पास शादी समारोह से लौट रहे एक बाइक सवार दंपति से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट कर ली। बदमाश दंपति से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार को 2 बजे करीब बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे।