पूसा: हरपुर महम्मदा गांव स्थित बगीचा में एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ मिला इलाके में फैली सनसनी
पुसा थाना क्षेत्र के हरपुर महम्मदा गांव स्थित लीची के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर पूसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अरुण पासवान के रूप में की गई है। जो निजी वाहन चलाने का कार्य करते हैं।