बांका: बांका में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर 11 गैस एजेंसियों और 39 अन्य स्थानों पर हुई जांच
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बुधवार की सुबह 11 बजे जिले के 11 गैस एजेंसियों और 39 अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान वहां स्टॉक पंजी सहित अन्य चीजों की जांच की गई। गैस वितरण की स्थिति की जानकारी देते हुए जिला आर्पूति पदाधिकरी ने बताया कि 3778 उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई, जबकि 5215 उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया है।