कर्वी: चित्रकूट जिला अस्पताल सोनेपुर से चोरी की बाइक बरामद, 20 वर्षीय युवक किया गया गिरफ्तार
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी पुलिस ने जिला अस्पताल सोनेपुर से चोरी हुई हीरो स्पेलेंडर बाइक बरामद कर दीपक पाण्डेय निवासी लमियारी को गिरफ्तार किया। 10 अगस्त को रतन लाल की बाइक चोरी हुई थी। बुधवार दोपहर 2 बजे मुखबिर की सूचना पर गणेश बाग रोड से गिरफ्तारी हुई। आरोपी ने चोरी स्वीकार की। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाकर न्यायालय में पेश किया।