जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने जनपद पंचायत महासमुन्द के ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मोंगरा में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के तहत आवास निर्माण कार्यों तथा वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत समोच्च खंती निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने ग्राम पंचायत बोरियाझर, कोसरंगी एवं कनेकेरा में भी समोच्च खंती निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यस्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री पंचराम धृतलहरे भी उपस्थित थे।
#PMJanman #goodgovernance #chhattisgarh #mahasamund #vbgramg
13 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Oct 30, 2026