घिरोर: घिरोर में घट स्थापना के साथ गणपति बप्पा का गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण हुआ
घिरोर में गणेश महोत्सव के अवसर पर कस्बा घिरोर के मोहल्ला नगला अखई जसराना रोड पर पदम गुप्ता एवं सचिन बघेल के संयुक्त तत्वाधान में भगवान गणेश की प्रतिमा विधि विधान के साथ स्थापित की गई प्रतिमा स्थापना से पूर्व करीब 21 कन्याओं द्वारा घट स्थापना की गई इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा अर्चना के बीच गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई