कोईलवर: चंदा पंचायत में किसान फॉर्मर आईडी कार्ड कैंप, सैकड़ों किसानों ने कराया पंजीकरण
मंगलवार को कोईलवर प्रखंड के चंदा पंचायत अंतर्गत न्यू पंचायत सरकार भवन, धर्मपुर में किसान फॉर्मर आईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप दोपहर 1:00 शुरू हुआ, जिसमें पंचायत के सैकड़ों किसान उपस्थित होकर अपना फॉर्मर आईडी कार्ड बनवाया। कैंप के दौरान किसानों को फार्मर आईडी कार्ड के महत्व एवं इससे मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।