कोईलवर: सरस्वती पूजा को लेकर गिधा थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे प्रतिबंध और विसर्जन व्यवस्था पर मंथन
कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर के मौजूदगी में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गिधा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने की। यह बैठक मंगलवार कि साम 4:30 बजे आयोजित हुई। बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, मूर्ति विसर्जन की समय सारणी जैसे अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।