पलिया: सुहेली-मुहाना नदी के उफान से पलिया-नेपाल मार्ग ठप्प, रपटा पुल हुआ क्षतिग्रस्त
पलिया क्षेत्र में बंसी नगर में सुहेली और मुहाना नदी के उफान से रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे पलिया-नेपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। पुल के ऊपर पानी बहने से सड़क के दोनों ओर यात्री और वाहन फंसे हुए हैं, वहीं बंसी नगर गांव में बाढ़ का पानी घुसने से ग्रामीण घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।