बालूमाथ: आईपीआरडी द्वारा बालूमाथ में मेला प्रदर्शनी का आयोजन
लातेहार सूचना एवं संपर्क विभाग द्वारा सोमवार को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदर्शनी मेला में एलईडी के माध्यम से योजनाओं को चलचित्र के माध्यम से भी दिखाया गया