गोबिंदपुर राजनगर: मीडिया की पहल से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, छह महीने बाद चेहरे पर लौटी मुस्कान
कभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही 20 वर्षीय लक्ष्मी गोप आज अपने पैरों पर चल रही हैं, बोल पा रही हैं और अपने हाथों से खाना खा रही हैं। छह महीने पहले जिस बेटी की हालत देखकर पिता नरेश गोप की आंखों में चिंता और बेबसी के आंसू थे, आज उसी बेटी के स्वस्थ होने से उनके चेहरे पर खुशी और सुकून की मुस्कान है। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के हेंसल निवासी नरेश गोप मजदूरी कर किसी