लैलूंगा: लैलूंगा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 'वोट बचाओ–देश बचाओ' मार्च के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
लैलूंगा में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च निकाला। विधायक विद्यावती सिदार सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।