मोहनलालगंज: सड़क पर घंटों पड़ा रहा गोवंश का शव, वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दीवानगंज में सड़क दुर्घटना में एक गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद गोवंश का शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घंटों तक शव नहीं हटाया गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे