सरीला: रहंक गांव में ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाला, ग्राम प्रधान सास सहित आधा दर्जन ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रहंक गांव में महिला ने अपने पति एवं अपनी ग्राम प्रधान सास सहित आधा दर्जन ससुराललीजनों पर आए दिन बेरहमी से मारपीट कर प्रताड़ित करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके ससुरालीजनों ने उसके सभी जेवरात छीनकर तथा दोनों मासूम बच्चों सहित धक्के मार कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है।