डिंडौरी: माधोपुर गांव में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संकल्प, ग्रामीणों ने निकाली कलश यात्रा और किया श्रमदान
माधोपुर गांव में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामिणों ने कलश यात्रा निकालते हुए जल स्रोतों का पूजन किया और जल संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने सोमवार दोपहर 1:00 जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए जल स्रोतों के आसपास साफ सफाई अभियान चलाया।