अशोक नगर: तरावली गांव के पास बाइक फिसली, 71 वर्षीय बुजुर्ग घायल, 108 वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के तरावली गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुना निवासी ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मी नारायण ओझा उम्र 71 वर्ष शनिवार को शाम 6:00 बजे गुना से ईसागढ़ जा रहा था इसी दौरान तरावली गांव के पास उसकी बाइक अचानक से फिसल गई जिससे वह घायल हो गया। बुजुर्ग के चेहरे एवं हाथों में चोटें आई हैं।