लातेहार: नए उपायुक्त ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं स्वच्छता का लिया जायजा
लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों की समीक्षा की और आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।