दरभंगा: दरभंगा के लहेरियासराय के सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों को नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व बाह्य प्रशिक्षण
दरभंगा के लहेरियासराय में सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र में नवनियुक्त सिपाहियों को बाह्य विषय के अनुदेशकों द्वारा ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सिपाहियों को अनुशासन, कदमताल एवं अन्य आवश्यक ड्रिल गतिविधियों का अभ्यास नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा के नेतृत्व में कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सुबह 8.30 बजे किया गया।