मुरैना नगर: मुरैना: राठी ज्वेलर्स से बुर्काधारी महिला ने 20 ग्राम सोना चुराया, 6 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की
मुरैना के पंचायती धर्मशाला क्षेत्र स्थित राठी ज्वेलर्स में 5 मई को बुर्काधारी महिला द्वारा करीब 20 ग्राम सोने के जेवर चोरी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।घटना CCTV में कैद होने और वीडियो वायरल होने के बावजूद 6 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस FIR दर्ज नहीं कर सकी।कार्रवाई में देरी से व्यापारियों में नाराजगी है।एसोसिएशन ने अब चेहरा ढककर आने वालों पर रोक लगा दी।