मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली की एक गांव की युवती ने टेंपो चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर टेंपो चालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वह 6 जनवरी को इलाहाबाद से ट्रेन से आई थी और घर जाने के लिए पथरहिया से टेंपो पकड़ने पहुंची थी। जहां उसके साथ अश्लील हरकत किया गया। साथ मौजूद उसकी बहन ने जब इसका विरोध किया था उसके साथ भी अभद्रता की।