मिर्ज़ापुर: प्रयागराज में आशा कार्यकर्ता से गैंगरेप मामले में कार्रवाई को लेकर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आशा कार्यकर्ता से गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष बिहारी लाल ने बताया कि एक माह पूर्व प्रयागराज में इलाज के बहाने आशा कार्यकर्ती के साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।