पीरो: मारपीट कांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Piro, Bhojpur | Jun 17, 2026 मारपीट के एक मामले में पीरो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, पीरो थाना कांड संख्या 194/26 के तहत 16 जून को मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।