बक्सर: सिगरही पोखर के पास अवैध मिट्टी खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 वाहनों पर ₹58,05,507 का जुर्माना
Buxar, Buxar | May 23, 2026 नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगरही पोखर के पास अवैध मिट्टी खनन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वाहनों पर कुल 58,05,507 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।नगर थाना पुलिस ने 20 मई को सुबह लगभग 03:00 बजे सिगरही पोखर क्षेत्र से मिट्टी की अवैध खनन करते पकड़ा था।