राजगढ़: स्वतंत्रता दिवस की मौके पर मां जालपा का किया गया विशेष श्रृंगार
स्वतंत्रता दिवस का पर्व राजगढ़ जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शनिवार को जालपा माता मंदिर समिति के द्वारा सुबह 8:00 बजे करीब मां जालपा का तिरंगे के साथ विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां जालपा के दर्शन किए।