रायपुररानी में सेवा एवं सुशासन संकल्प समारोह आयोजित
* राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं विधायक शक्ति रानी शर्मापहुंचे खंड कार्यालय
पुष्पेंद्र स्वामी
रायपुररानी। 15 सितंबर (l
खंड कार्यालय कार्यालय परिसर में मंगलवार को ‘सेवा एवं सुशासन संकल्प समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीवरेज और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी, कमल अग्रवाल, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष अरविंद सिंगल, मंडी मार्केट अध्यक्ष पंचराम सैनी, अरुण सिंगला, ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर राणा, बहादुर राणा, खेम चंद फौजी, महामंत्री रामकुमार राणा, कुलदीप चंद, श्याम लाल, अनिल शर्मा गोलपुरा, आदित्य सिंगल, राकेश उर्फ चमना, रामधारी रामपुर, रमेश रामपुर, योगेश सिंगला, अशोक तंवर, देवेंद्र शास्त्री और शुभम सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि सेवा और सुशासन ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। कार्यक्रम के पश्चात कार्तिकेय शर्मा और शक्ति रानी शर्मा ने 120 से अधिक शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।