दतिया नगर: डगरई टोल नाका पर दतिया के नागरिकों को टोल मुक्त करने की मांग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
जिले के डगरई टोल नाका को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बागदा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आज गुरुवार 2 बजे दतिया में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डगरई टोल नाका के आगे चिरूला थाना, परिवहन कार्यालय सहित दतिया जिले के कई ग्राम स्थित हैं, जहां नागरिकों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए नियमित रूप से