बिहटा: कन्हौली के पास भोजपुर जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Bihta, Patna | May 3, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली के पास भोजपुर जाने के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में स्वागत के अवसर पर कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताते चले कि एमएलसी चुनाव को लेकर भोजपुर आरा प्रदेश अध्यक्ष पटना से रवाना हुए थे।