राहे: संत ज़ेवियर्स महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी
Rahe, Ranchi | Jan 26, 2024 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2024 को प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ नाबोर लकड़ा के द्वारा इस प्रभात फेरी को गुब्बारे को उन्मुक्त गगन में उड़ा कर प्रारंभ किया गया। यह प्रभात फेरी महाविद्यालय प्रांगण से डंगरा टोली चौक होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर लौटी।