बिजनौर: गांव मथुरापुर मोर के जंगल में दो दिन पूर्व हुई रईस की हत्या का पुलिस ने किया खुलशा,पत्नी सहित चार लोग गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 30, 2024 बिजनौर जनपद के थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव मथुरापुर मोर के जंगल में दो दिन पूर्व रईस नामक व्यक्ति का रक्त रंजित शव मिला था। पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम ने मोके पर जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसमें मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी भी शामिल है।