भभुआ: चंन्की गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 6, 2026 चंन्की गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सोमवार की सुबह 10:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कहा कि घायल महिला करमचट थाना क्षेत्र के चन्की गांव निवासी स्वर्गीय संजय पासवान के 40 वर्षीय पत्नी मालती कुंवर बताई जाती है। जहां घायल महिला ने बताया कि मेरा दामाद रवि शंकर पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया है।