कासगंज: कावड़ यात्रा को लेकर कासगंज पुलिस मुस्तैद, सौरभ ढाबा के पास ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की की गई चेकिंग
कासगंज। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने सौरभ ढाबा कट पर कांवड़ रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।