भादरा: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में अध्यापक को निलंबित किया गया, मामला दर्ज
भादरा। गांव शेरड़ा के देशराज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अध्यापक महेंद्र सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उनका मुख्यालय पीलीबंगा शिक्षा कार्यालय रखा गया है। वहीं, भिरानी थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पुलिस उप अधीक्षक सुभाष पूनियां को सौंपी है।