शासकीय रास्ते पर दबंगों के कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार।
मुरैना। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर गांव के कुछ दबंग लोगों पर शासकीय रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।
मनोज कुमार शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि उसे रास्ते से गांव के करीब 1000 से अधिक किसान निकलते हैं, गांव के कुछ लोगों ने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में कलेक्टर से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन द्वारा रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने में हुए खर्च का वहन क्षेत्र के किसानों ने मिलकर किया और रास्ते को उपयोग योग्य बनाने के लिए उसमें मिट्टी भी डलवाई गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब वही लोग दोबारा रास्ते को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही रास्ते से निकलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिस