बारुन: एसपी ने बारुण थाने का निरीक्षण किया, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बारुण थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, संचिकाओं और थाना दैनिकी का बारीकी से अवलोकन किया तथा रिकॉर्ड संधारण को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।