देव आर्द्रा मेला के सफल आयोजन और लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए देव पुलिस ने आज देव बाजार में "अतिक्रमण हटाओ अभियान" चलाया।
यह अभियान देव अंचलाधिकारी दीपक कुमार और थानाध्यक्ष कुमार सौरभ के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने देव बाजार के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए सभी दुकानों और ठेलों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
*थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया*: "आर्द्रा मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं। मुख्य सड़क पर अतिक्रमण होने से भगदड़ और जाम की स्थिति बन सकती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सड़क पर सामान न लगाएं।"
अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मेले तक रोजाना बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।"
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। मुख्य सड़क खाली होने से अब यातायात सुगम होगा और आपात स्थिति में एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड आसानी से पहुंच सकेगी।