बेगूसराय: जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मद्द निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न
जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मद्द निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार की शाम 05:00 बजे दी. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 4,920 परीक्षार्थियों में 2,614 उपस्थित एवं 2,306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.