मगहर नगर पंचायत के काजीपुर मोहल्ले में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर दर्जनों महिलाएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिला आबकारी अधिकारी का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि दुकान से माहौल खराब हो रहा है। अधिकारी ने नियमों का हवाला देकर समझाया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और धरने की चेतावनी देकर लौट गईं।