ललितपुर: जाखलौन क्षेत्र के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में 11 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
थाना जाखलौन क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में अध्यनरत 11 वर्षीय किशोर के साथ उसके दो सीनियर्स द्वारा मारपीट एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जबरन दबाव बनाकर कई बार कुकर्म की घटना को अंजाम देने के मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर जाखलौन थाने पर दो आरोपी सीनियर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।