गायघाट: गायघाट में नवरात्रि दुर्गा पूजा व विजया दशमी शांतिपूर्ण संपन्न, प्रतिमा विसर्जन हुआ
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि दुर्गा पूजा एवं विजया दशमी बुधवार को शांति पूर्ण माहौल सम्पन्न हो गया जानकारी के मुताबिक कुल 32 जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया था। शाम पांच बजे तक सभी जगहों पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया।